बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा आज , 1,699 केंद्रों पर होगी परीक्षा, छात्रों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी


पटना। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की फाइनल बोर्ड परीक्षा मंगलवार, 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस बार परीक्षा राज्यभर के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने कड़े इंतजाम किए हैं और सभी सेंटरों पर CCTV से निगरानी होगी।

बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।

⏰ समय का रखें खास ध्यान

  • पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य
  • दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र पर मौजूद रहना जरूरी
  • गेट बंद होने के बाद किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी

👟 जूते-मोजे पर पाबंदी

बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर जूते-मोजे पहनकर आने की अनुमति नहीं है। छात्रों को चप्पल या सैंडल पहनकर ही आना होगा।

🧾 जरूरी सामान साथ रखें

  • एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) अनिवार्य
  • पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर साथ रखें
  • एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा

📵 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह बैन

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • कैलकुलेटर
  • किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है

एडमिट कार्ड भूल गए तो क्या करें?

अगर छात्र एडमिट कार्ड घर भूल जाएं, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें। कई केंद्रों पर स्कूल से पहचान सत्यापन के बाद अस्थायी अनुमति दी जा सकती है, लेकिन यह पूरी तरह केंद्राधीक्षक के निर्णय पर निर्भर करेगा। बेहतर है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें।

👉 परीक्षा, रिजल्ट और शिक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज
✍️ रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.