केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की नींव मजबूत करने वाला: ललन सिंह


पटना/दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने केंद्रीय बजट 2026-27 को किसान, महिला, गरीब और युवा केंद्रित बताते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विस्तार, कृषि क्षेत्र की मजबूती और सामाजिक क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

ललन सिंह ने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और गरीब वर्ग के जीवन स्तर में सुधार पर विशेष जोर दिया गया है। इससे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और गति मिलेगी।

वहीं, जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल और जदयू के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि ने भी बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आशाओं और उपलब्धियों से भरा हुआ है। उन्होंने इसे युवाओं, महिलाओं और किसानों को समर्पित बजट बताया और कहा कि इससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।

नेताओं ने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 से देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और बिहार सहित पूरे देश में विकास की रफ्तार तेज होगी।

देश, बिहार, राजनीति और बजट से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.