पटना: पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज अपहरण कांड का खुलासा कर दिया। फुलवारी शरीफ से अगवा किए गए डॉक्टर सर्वेश कुमार तिवारी को समस्तीपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने डॉक्टर की रिहाई के बदले 70 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और तकनीकी व खुफिया इनपुट के आधार पर समस्तीपुर में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि अपहरण की घटना नौकरी और परीक्षा पास कराने से जुड़े पैसों के विवाद के कारण हुई थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित कार्रवाई की सराहना हो रही है।
पटना और बिहार से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ें मिथिला हिन्दी न्यूज।