8वें वेतन आयोग का इंतजार, सरकार ने होली से पहले DA बढ़ाया; केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगा तोहफा?

संवाद 

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार देशभर के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की मियाद दिसंबर 2025 में खत्म होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च–अप्रैल 2026 के आसपास 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो सकती हैं।

इधर केंद्रीय कर्मचारियों को जहां महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है, वहीं केरल सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा दे दिया है। केरल सरकार ने DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए इसे 25% से बढ़ाकर 35% कर दिया है।

मार्च 2026 की सैलरी में मिलेगा बढ़ा हुआ DA

केरल सरकार के फैसले के अनुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मार्च 2026 की सैलरी के साथ बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। साथ ही जनवरी और फरवरी 2026 का एरियर भी सैलरी में जुड़कर मिलेगा। कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों की पेंशन में भी मार्च से बढ़ोतरी होगी।

केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगी DA बढ़ोतरी?

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिलहाल महंगाई भत्ता 58% है। पिछले 5 वर्षों के पैटर्न को देखें तो DA/DR में बढ़ोतरी का ऐलान अक्सर मार्च में किया जाता रहा है। ऐसे में अटकलें तेज हैं कि भारत सरकार होली से पहले जनवरी–जून 2026 की अवधि के लिए DA/DR बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार DA में 2% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो मार्च 2026 की सैलरी नए DA के साथ कर्मचारियों और पेंशनर्स के बैंक खाते में पहुंचेगी।

साल में दो बार बढ़ता है DA

गौरतलब है कि केंद्र सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई साइकिल) महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। बढ़ते महंगाई स्तर के बीच DA में संभावित बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में सीधा फायदा होगा।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.