दरभंगा के एक गांव में पूरे ब्राह्मण समाज पर दर्ज हुआ मुकदमा, पैसे और जमीन विवाद ने लिया अजीब मोड़

संवाद 

बिहार के दरभंगा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही गांव के पूरे ब्राह्मण समाज को अभियुक्त बना दिया गया है। यह मामला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, गांव में पैसे के लेन–देन और भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से अदावत चल रही थी। शुरुआत में यह विवाद आपसी कहासुनी और पंचायत स्तर तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक पहुंच गया।

आरोप है कि एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे गांव के ब्राह्मण समाज को ही आरोपी बना दिया। FIR में व्यक्तिगत नामों के बजाय “समस्त ब्राह्मण समाज, हरिनगर गांव” लिखे जाने से मामला और भी विवादास्पद हो गया है।

गांव के लोगों का कहना है कि इस तरह सामूहिक रूप से पूरे समाज को अभियुक्त बनाना न सिर्फ कानून के खिलाफ है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कदम भी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा लोगों के निजी विवाद का खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ रहा है।

वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दोषी कौन है और निर्दोष कौन।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

👉 मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज



👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.