सिविल कोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


संवाद 

पटना: सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। लगातार तीसरी बार कोर्ट परिसर को निशाना बनाते हुए ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है। इस घटना के बाद अब कई गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बार-बार पप्पू यादव की ‘बेल’ के दौरान बम की धमकी देने वाला कौन है? कौन है वो शख्स या समूह, जो बार-बार सिविल कोर्ट को ईमेल भेजकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है?

धमकी के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया। परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

लगातार मिल रही धमकियों को लेकर आम लोगों और वकीलों में भी चिंता बढ़ गई है। सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस अब तक धमकी देने वाले तक क्यों नहीं पहुंच सकी? क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है या सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि धमकी भेजने वाले की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषी तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और साइबर निगरानी तंत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

पटना और बिहार की हर बड़ी अपडेट के लिए पढ़ें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.