जमुई सदर अस्पताल में देर रात छापेमारी, दो आशाकर्मी पकड़ी गईं


संवाद 

जमुई: जमुई के जमुई सदर अस्पताल में देर रात औचक छापेमारी से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीओ सौरभ कुमार ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

छापेमारी के दौरान प्रसव कक्ष के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रही दो आशाकर्मियों — रंजना और चैंपियन — को पकड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार, मरीजों को निजी क्लिनिक ले जाने की शिकायतें मिल रही थीं। दोनों को तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर के पास स्थित दो मेडिकल दुकानों — महर्षि मेडिकल और नालंदा मेडिकल — की भी जांच की गई। आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मरीजों के हितों से खिलवाड़ और नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है।

बिहार के हर जिले से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए पढ़ें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.