पटना: ज्योति सिंह के वकील आदित्य नारायण सिंह ने जानकारी दी कि कोर्ट की ओर से रीकाउंसलिंग के लिए 11 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट में उपस्थित हुईं।
हालांकि, पवन सिंह कोर्ट में पेश नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति को लेकर बताया गया कि तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जिसके चलते वे निर्धारित रीकाउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए।
कोर्ट में इस मामले को लेकर आगे की कार्यवाही को लेकर अब अगली तिथि पर निर्णय लिया जाएगा। दोनों पक्षों की उपस्थिति और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अदालत अगला कदम तय करेगी।
बिहार और पटना से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ें मिथिला हिन्दी न्यूज।