बक्सर में जयमाला से पहले दुल्हन को मारी गोली, कथित प्रेमी ने स्टेज पर किया हमला


बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह के दौरान जयमाला से ठीक पहले दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में गोली मार दी। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा नगर पंचायत की है। मंगलवार रात शादी समारोह चल रहा था। जैसे ही दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंची, भीड़ में शामिल एक युवक अचानक स्टेज के पास आया और शर्ट के नीचे छिपी पिस्टल निकालकर दुल्हन पर फायर कर दिया।

गोली लगते ही दुल्हन लहूलुहान होकर स्टेज पर गिर पड़ी। दुल्हन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। बाराती और ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गोली चलाने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक दुल्हन का कथित प्रेमी है, जिसने शादी से नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी भीड़ में शामिल होकर मौका देखता है और फिर अचानक फायर कर देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

👉 शादी जैसे पवित्र समारोह में इस तरह की हिंसक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

देश और बिहार की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.