रोहतास में सनसनी: ट्रॉली बैग में बंद युवती का शव मिलने से हड़कंप

स्टेशन रोड सब्जी मंडी के पीछे मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

रोहतास। जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे एक लाल रंग के ट्रॉली बैग में बंद युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची, जिसके बाद डेहरी नगर थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया।

स्थानीय लोगों ने जब संदिग्ध अवस्था में पड़े ट्रॉली बैग की सूचना पुलिस को दी, तो मौके पर पहुंची टीम ने बैग को खोलकर देखा। अंदर एक युवती की डेडबॉडी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर एफएसएल की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

डेहरी नगर थाना पुलिस का कहना है कि यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

अपराध, कानून-व्यवस्था और जिले की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.