होली से पहले बुजुर्गों और विधवाओं को राहत: पेंशन की त्रैमासिक किश्त फरवरी में ही खाते में जाएगी


वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। आमतौर पर जो त्रैमासिक पेंशन किश्त अप्रैल में मिलती है, वह इस बार फरवरी के आखिर तक लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। यानी होली से पहले ही एक महीने की एडवांस पेंशन मिल जाएगी, जिससे त्योहार की खुशियां और रंगीन होंगी।

बिहार समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग, बिहार की विधवा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन-तीन महीने की किश्त में एक साथ सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वृद्धावस्था पेंशन के करीब 1.65 लाख और विधवा पेंशन के 1.05 लाख लाभार्थियों को दिसंबर तक की राशि का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। अब जनवरी, फरवरी और मार्च की किश्त एक साथ भेजी जानी है। हालांकि नियम के अनुसार यह भुगतान अप्रैल में होना था, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में होली होने और लाभार्थियों की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए सरकार ने भुगतान फरवरी के अंत तक करने का फैसला लिया है।

इस बार पेंशन पाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। नई सूची के अनुसार विधवा पेंशन के लाभार्थी बढ़कर करीब 1.07 लाख और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी करीब 1.67 लाख होने की उम्मीद है। इससे ज्यादा जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंचेगा।

बुजुर्गों, महिलाओं और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहिए — मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.