बाबा महाकाल के दरबार में इस बार “सुरक्षित होली”: रंग-गुलाल पर पूरी पाबंदी


मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में इस बार होली बेहद सादगी और सुरक्षा के साथ मनाई जाएगी। मंदिर प्रशासन ने 2 और 3 मार्च को होली के दौरान मंदिर परिसर और महाकाल लोक में रंग या गुलाल ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया है। यह कदम पिछले साल हुए दर्दनाक हादसे से सबक लेते हुए उठाया गया है।

पिछले हादसे की वजह से सख्ती
25 मार्च 2024 को भस्मारती के बाद गर्भगृह में गुलाल उड़ाने के दौरान आग भड़क गई थी। इस हादसे में पुजारी, पुरोहित और कई सेवक झुलस गए थे। इलाज के दौरान एक सेवक की मुंबई में मौत हो गई थी। उस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

प्रशासन का साफ संदेश
मंदिर प्रबंध समिति ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु परंपरा निभाएं, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। रंग-गुलाल, ज्वलनशील सामग्री या किसी भी तरह की भीड़भाड़ से दूर रहकर ही दर्शन होंगे। सुरक्षा बलों की तैनाती और चेकिंग भी बढ़ाई जाएगी।

भक्तों से अपील
बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धा का रंग सबसे बड़ा होता है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है ताकि त्योहार शांति, अनुशासन और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज
रोहित कुमार सोनू

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.