बीएमसी मेयर को लेकर सस्पेंस बरकरार, बीजेपी की महिला पार्षद बन सकती हैं मेयर


महाराष्ट्र की लगभग सभी महानगरपालिकाओं में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश की सबसे बड़ी नगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अब भी सस्पेंस बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक बीएमसी में सत्ता साझेदारी को लेकर तस्वीर लगभग साफ मानी जा रही है। मेयर पद बीजेपी की किसी महिला पार्षद को मिलने की संभावना है, जबकि डिप्टी मेयर का पद एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के खाते में जा सकता है। इस फॉर्मूले पर अंदरखाने सहमति बन चुकी है।

डिप्टी मेयर पद के लिए शिवसेना की ओर से यामिनी जाधव और तृशना विश्वासराव के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वहीं बीजेपी की ओर से मेयर पद की दौड़ में राजश्री शिरवाडकर, रितु तावड़े और शीतल गंभीर के नाम चर्चा में हैं।

इन तीनों में से शीतल गंभीर या राजश्री शिरवाडकर के मेयर बनने की संभावना सबसे अधिक जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक घोषणा होने तक बीएमसी की सत्ता को लेकर राजनीतिक हलचल बनी रहने की उम्मीद है।

राजनीति से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.