बिहार विधानसभा में आज उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब दिवंगत नेता रामविलास पासवान के लिए ‘बेचारा’ शब्द के उपयोग पर विवाद खड़ा हो गया।
इस मुद्दे पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई। पार्टी की ओर से सदन में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि यह उनके नेता का अपमान है। लोजपा (आर) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सदन में आकर माफी मांगने की मांग की।
पार्टी विधायक राजू तिवारी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि रामविलास पासवान जैसे बड़े जननेता के लिए इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे शब्दों से करोड़ों समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं।
मामले को लेकर सदन में कुछ समय तक हंगामा जारी रहा, जिसके बाद कार्यवाही प्रभावित हुई।
👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।