इंटरमीडिएट परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा


इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान नकल का एक गंभीर मामला सामने आया है। गुरुवार को प्रोजेक्ट मुनक्का फूलचंद साहू कन्या इंटर विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दूसरे छात्र की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था।

परीक्षा केंद्र पर तैनात वीक्षकों को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच में खुलासा हुआ कि वह असली परीक्षार्थी नहीं है। तुरंत उसे हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान खड़कपुर गांव निवासी नवाब यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त वीरेंद्र कुमार के बदले इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

परीक्षा केंद्र प्रशासन ने बताया कि नकल और फर्जीवाड़े के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे।

शिक्षा, बिहार और परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.