Madhubani। जिले के Rajnagar Police Station क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुख्यात अपराधी अरशद को गोली लग गई। अरशद राजा राम मंडल हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में छिपा हुआ है। टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अरशद ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद वह मौके पर ही दबोच लिया गया।
घायल हालत में आरोपी को इलाज के लिए Sadar Hospital Madhubani में भर्ती कराया गया है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राजा राम मंडल हत्याकांड में कुल 5 अपराधी शामिल थे। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है और इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
अपराध, बिहार और स्थानीय खबरों की हर बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज
✍️ संपादक: रोहित कुमार सोनू