संभल में अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग: शादी की जिद पर अड़ी युवती, पुलिस तक पहुंचा मामला


उत्तर प्रदेश के संभल जिले से अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू युवक से प्रेम संबंध के चलते एक मुस्लिम युवती शादी की जिद पर अड़ गई। 26 जनवरी को युवती अपनी मर्जी से युवक के घर पहुंच गई, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती का नाम समरीन बताया जा रहा है। दोनों के बीच पिछले करीब चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक और युवती का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से शादी करना चाहते हैं।

युवक के घर युवती के पहुंचने के बाद अंकित के परिजनों ने भी शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी। हालांकि, युवती के परिवार वालों ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लेकर बयान दर्ज किए।

युवती समरीन ने साफ शब्दों में कहा है कि वह अपनी मर्जी से अंकित से शादी करना चाहती है और जरूरत पड़ने पर नाम बदलने पर भी विचार कर सकती है। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि यदि उसे, अंकित या उसके परिवार वालों को किसी प्रकार का नुकसान होता है, तो इसके लिए उसके परिजन जिम्मेदार होंगे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक-युवती के बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मामला अंतरधार्मिक होने के कारण प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।

देश, समाज और कानून से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.