बिहार में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


संवाद 

बिहार में महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही राज्य के प्रमुख शहरों के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

राजधानी पटना, गया और पूर्वी चंपारण समेत कई इलाकों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच रहे हैं। भक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ (Lord Mahadev) से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार का आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है, वहीं स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा में लगे हुए हैं।

👉 धार्मिक और त्योहारों से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.