बिहार विधान परिषद में DJ पर पूर्ण रोक का ऐलान, 15 दिनों में सख्त कार्रवाई शुरू होगी


बिहार विधान परिषद में गुरुवार को तेज आवाज में DJ बजाने पर पूर्ण रोक को लेकर बड़ा फैसला सामने आया। निर्दलीय एमएलसी वंशीधर व्रजवासी ने सदन में डीजे की तेज आवाज से हृदयाघात जैसी घटनाओं का मुद्दा उठाया और इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

15 दिनों में सख्त एक्शन की चेतावनी

इस पर जवाब देते हुए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 15 दिनों के भीतर बिना अनुमति DJ बजाने पर सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी और राज्य को “DJ-मुक्त” बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। बिना लाइसेंस चल रहे DJ वाहनों को जब्त किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा।

कोई ढील नहीं मिलेगी

मंत्री ने साफ कहा कि अभियान शुरू होने के बाद किसी तरह की छूट या रियायत की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार का मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और ध्वनि प्रदूषण से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को कम करना है।

सरकार के इस फैसले को सार्वजनिक सुरक्षा और जनस्वास्थ्य के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर जिला स्तर पर कार्रवाई तेज की जाएगी।

बिहार की ताज़ा राजनीतिक और प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.