कश्मीरी गेट ISBT के पास गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाश फरार


राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT इलाके में मंगलवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े एक वकील की कार पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक पर सवार हमलावरों ने मौके का फायदा उठाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि हमले के वक्त वकील कार के अंदर ही मौजूद थे। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रात करीब 10:30 बजे हुई वारदात

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना रात करीब 10:30 बजे की है। शुरुआती जानकारी में करीब 4 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। जिस गाड़ी को निशाना बनाया गया, वह लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़ी बताई जा रही है।

पुलिस को पहले से धमकी मिलने का शक

मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या वकील को पहले से किसी तरह की धमकी मिली थी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आसपास के रास्तों और संभावित भागने के रूट की भी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। 

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.