संवाद
व्हाट्सऐप को प्राइवेसी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिलने के बाद अब इस इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर स्पैम मैसेज को लेकर चिंता और बढ़ गई है। एक हालिया सर्वे में खुलासा हुआ है कि व्हाट्सऐप यूजर्स बड़ी संख्या में रोजाना अनचाहे और प्रमोशनल मैसेज से परेशान हैं।
LocalCircles द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार, 96 फीसदी यूजर्स ने कहा कि उन्हें हर दिन व्हाट्सऐप पर अनचाहे स्पैम या प्रमोशनल मैसेज मिलते हैं। यह सर्वे देश के 324 जिलों में किया गया, जिसमें करीब 42 हजार लोगों ने अपनी राय दी।
सर्वे में सिर्फ 4 फीसदी यूजर्स ऐसे निकले, जिन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह का स्पैम मैसेज नहीं मिलता। वहीं,
- 54 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्हें रोजाना 1 से 3 स्पैम मैसेज मिलते हैं,
- 30 फीसदी यूजर्स को 4 से 7 मैसेज,
- जबकि 11 फीसदी लोगों को हर दिन 8 या उससे ज्यादा स्पैम मैसेज मिल रहे हैं।
सर्वे की सबसे चिंताजनक बात यह है कि बड़ी संख्या में ये अनचाहे मैसेज व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट्स के जरिए भेजे जा रहे हैं। इससे यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
व्हाट्सऐप पहले ही प्राइवेसी को लेकर आलोचनाओं में घिरा हुआ है और अब स्पैम मैसेज की बढ़ती समस्या ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। यूजर्स का कहना है कि बार-बार आने वाले ऐसे मैसेज न सिर्फ परेशान करते हैं, बल्कि कई बार धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ा देते हैं।
टेक्नोलॉजी और डिजिटल दुनिया से जुड़ी हर अहम खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज