बिहार के लाखों छात्र-छात्राएं हर साल Bihar School Examination Board (BSEB) की 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा देते हैं। यह परीक्षा छात्रों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, क्योंकि इसी के आधार पर आगे की पढ़ाई, स्ट्रीम चयन और करियर की दिशा तय होती है।
साल 2026 में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। अब सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में एक ही सवाल है – बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?
कब आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। संभावना है कि रिजल्ट 25 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच घोषित किया जाएगा।
पिछले वर्षों में भी रिजल्ट मार्च के अंतिम दिनों में ही जारी हुआ था।
- 2025 में रिजल्ट – 29 मार्च
- 2024 में रिजल्ट – 31 मार्च
आमतौर पर बोर्ड पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा करता है। इसके बाद वेबसाइट पर छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाता है।
रिजल्ट से पहले जारी होगी फाइनल आंसर की
रिजल्ट जारी होने से पहले BSEB द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाती है। छात्र अपने प्रश्नों का मिलान कर सकते हैं।
अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति होती है तो छात्र बोर्ड को आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इससे कई बार छात्रों के अतिरिक्त नंबर भी बढ़ सकते हैं, जिससे अंतिम रिजल्ट में प्रतिशत बेहतर हो सकता है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखें
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- results.biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
-
“BSEB 10th Result 2026” या “Matric Result” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट का PDF डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट आने से पहले घबराने की जरूरत नहीं है। अपनी आगे की पढ़ाई और करियर को ध्यान में रखते हुए शांत रहकर रिजल्ट का इंतजार करें।
बिहार बोर्ड हर साल देश में सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाले बोर्डों में शामिल रहा है, इसलिए उम्मीद है कि इस बार भी मार्च के आखिरी सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
शिक्षा और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज
रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू | मिथिला हिन्दी न्यूज