आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 10 की मौत, कई घायल


आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिला में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायवरम के पास मार्कपुरम मंडल में एक निजी बस और बजरी से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरी बस और ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय बस जगतियाल से प्रकाशम जिले के पोडिली जा रही थी।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.