बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, 28 मार्च तक 10वीं का परिणाम संभव


Bihar School Examination Board (BSEB) से 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड सूत्रों ने मिथिला हिन्दी न्यूज को जानकारी दी है कि आज 14 मार्च को इंटरमीडिएट यानी आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी 28 मार्च 2026 तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर और रोल कोड जैसे क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।

इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं –

पिछले 6 सालों में BSEB 10वीं के रिजल्ट की तारीख

  • 2025 – 29 मार्च
  • 2024 – 31 मार्च
  • 2023 – 31 मार्च
  • 2022 – 31 मार्च
  • 2021 – 5 अप्रैल
  • 2020 – 26 मई

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट जारी होने के बाद केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना परिणाम चेक करें और किसी भी अफवाह से बचें।

शिक्षा और बिहार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए — मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.