ईओयू की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारियों पर केस दर्ज; 12 ठिकानों पर छापेमारी


संवाद 

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को राज्य सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उनके 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई है।

ईओयू से मिली जानकारी के अनुसार, किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। ये स्थान पटना, पूर्णिया और किशनगंज में स्थित हैं।

गौतम कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से करीब 60 प्रतिशत अधिक, लगभग 1.94 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। ईओयू की टीम इन ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े साक्ष्य मिलने की संभावना है। मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।

👉 बिहार और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.