बड़ी खबर: आज जारी होगा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट


इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आज दिनांक 23 मार्च 2026 को अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है।

इस बार भी बोर्ड की ओर से टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के अनुसार प्रदर्शन की पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट चेक करने के बाद मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

👉 रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.