मानसून से पहले पटना में नाला उड़ाही तेज, 24 घंटे में सफाई के निर्देश


संवाद 

पटना नगर निगम ने मानसून से पहले जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नाला उड़ाही अभियान तेज कर दिया है। शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई और गाद हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने खुद मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नालों से गाद हटाने के सख्त निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने एंटी-लार्वा छिड़काव कराने का भी आदेश दिया, ताकि बरसात के दौरान मच्छरों के प्रकोप और बीमारियों को रोका जा सके।

नगर निगम का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य बारिश के समय शहर में जलजमाव की समस्या को कम करना और नागरिकों को राहत देना है। प्रशासन ने कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

👉 पटना और बिहार की हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.