बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 34 जिलों में फसलों को नुकसान और बिजली आपूर्ति बाधित


संवाद 

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पटना समेत राज्य के 34 जिलों में शुक्रवार शाम से देर रात तक तेज आंधी और बारिश हुई। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।

गया, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और वैशाली समेत कई जिलों में रात 10 बजे के बाद तेज आंधी, गरज और बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

आंधी के कारण कई शहरों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। पटना समेत कई जगहों पर घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आज भी राज्य के सभी जिलों में आंधी, गरज-तड़क और बारिश की संभावना जताई है। किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने और अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

👉 मौसम और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.