एसडीजी में बिहार की प्रगति, स्कोर 48 से बढ़कर 57 पहुंचा


संवाद 

पटना: बिहार ने सतत विकास लक्ष्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य का एसडीजी स्कोर वर्ष 2018 में 48 था, जो बढ़कर 2023-24 में 57 हो गया है।

उन्होंने कहा कि यह सुधार विभिन्न क्षेत्रों में किए गए योजनाबद्ध प्रयासों का परिणाम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में सरकार द्वारा लगातार काम किया जा रहा है, जिससे राज्य की समग्र प्रगति में तेजी आई है।

अधिकारियों के अनुसार, आने वाले वर्षों में बिहार का लक्ष्य एसडीजी सूचकांक में और बेहतर प्रदर्शन करना है, जिसके लिए विभिन्न योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

👉 बिहार के विकास और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.