छपरा जहरीली शराब कांड: सैंपल में मिला मिथाइल अल्कोहल, 5 लोगों की मौत


संवाद 

छपरा: छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई 5 लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान शराब के सैंपल में खतरनाक रसायन मिथाइल अल्कोहल (स्प्रिट) मिलने की पुष्टि हुई है।

मामले पर अमित कुमार जैन (एडीजी) ने बताया कि जांच रिपोर्ट में साफ हुआ है कि पी गई शराब में मिथाइल अल्कोहल मौजूद था, जो बेहद जहरीला होता है और जानलेवा साबित हो सकता है।

इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने इलाके में सख्ती बढ़ा दी है। अवैध शराब के निर्माण और सप्लाई से जुड़े लोगों की तलाश जारी है और लगातार छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

👉 बिहार की हर बड़ी खबर और अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.