नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में भगदड़ की दर्दनाक घटना में 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 6 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और उन्हें हर संभव मदद दी जाए। साथ ही घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया है।
यह घटना एक बार फिर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। प्रशासन अब मामले की जांच में जुट गया है।
👉 बिहार और हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार