बिहार के 93 लाख से अधिक छात्रों को मिली स्कूल ड्रेस की राशि, DBT से 1047 करोड़ रुपये भेजे गए


बिहार सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने करीब 93 लाख 12 हजार 192 छात्रों के खाते में स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए राशि भेज दी है, ताकि सभी बच्चे ड्रेस पहनकर नियमित रूप से विद्यालय जा सकें।

शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना और मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत कुल 1047.08 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है।

2008-09 में शुरू हुई थी योजना

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने वर्ष 2008-09 में प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन योजनाओं की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मदद देना है।

कक्षा के अनुसार मिलती है राशि

योजना के तहत छात्राओं को कक्षा के अनुसार अलग-अलग राशि प्रदान की जाती है—

  • कक्षा 1 और 2 की छात्राओं को – 600 रुपये
  • कक्षा 3 से 5 की छात्राओं को – 700 रुपये
  • कक्षा 6 से 8 की छात्राओं को – 1000 रुपये

सरकार का मानना है कि इस योजना से बच्चों में स्कूल आने की रुचि बढ़ेगी और शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

शिक्षा, बिहार और देश की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज.

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.