समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार का महिलाओं को रोकते हुए बोले— ‘काहे भाग रही है?’


संवाद 

सहरसा: नीतीश कुमार इन दिनों बिहार में अपनी समृद्धि यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी क्रम में उनकी यात्रा सहरसा पहुंची, जहां आयोजित कार्यक्रम से उनका एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जनसभा के दौरान कुछ महिलाएं बीच कार्यक्रम से ही उठकर जाने लगीं। इसे देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से ही उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “काहे भाग रही है? हम बंद कर दें?”

मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद सभा स्थल पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए चौंक गए। वहीं कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी महिलाओं को रुकने के लिए कहा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में जाकर विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रख रहे हैं।

👉 बिहार की राजनीति और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.