पटना: बिहार में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पटना और आसपास के क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया।
🔎 औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी
गुरुवार को पटना सदर की अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने फुलवारीशरीफ स्थित सुलभ इंडेन गैस वितरक का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एजेंसी के संचालक कार्यालय में मौजूद नहीं पाए गए।
🚫 कार्यालय किया गया सील
डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने एजेंसी के कार्यालय को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही मामले में फुलवारीशरीफ थाना में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
⚠️ संचालक को नोटिस जारी
प्रशासन की ओर से एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) जारी किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी, जमाखोरी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
---
📰 बिहार और पटना की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार