मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
इसके अलावा रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर और अरवल जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बारिश छिटपुट होगी और कुछ इलाकों तक ही सीमित रह सकती है। हालांकि, बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें, खासकर बाहर निकलते समय।
👉 मौसम और बिहार की हर ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार