राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि “10 हजारिया के फेर में फौरी तौर पर खुश होकर वोट गिरवी रखने वालों को यह सरकार अभी इससे भी बुरे दिन दिखाएगी।”
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नई सरकार को बने अभी चार महीने ही हुए हैं, लेकिन राज्य का खजाना लगभग खाली हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि जो थोड़े बहुत संसाधन बचे हैं, उन्हें भी भ्रष्ट अधिकारी अपने हित में समेट सकते हैं।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने अपने बयान के जरिए सरकार की आर्थिक स्थिति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
हालांकि, सरकार की ओर से इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार