गैस बुकिंग विवाद में एजेंसी कार्यालय में हंगामा, संचालक से की गई नोकझोंक


संवाद 

शनिवार दोपहर एक गैस एजेंसी कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब कुछ लोग अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचे। जानकारी के अनुसार, करीब 12:45 बजे 5-6 की संख्या में लोग एजेंसी कार्यालय में पहुंचे, जहां उस वक्त संचालक मौजूद थे।

आरोपितों का कहना था कि उनकी गैस बुकिंग नहीं हो रही है और डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) नंबर उनके मोबाइल पर नहीं आ रहा है, जिससे उन्हें सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है।

इसी बात को लेकर एजेंसी संचालक और शिकायतकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ देर तक चली। हालांकि, बाद में स्थिति को संभाल लिया गया और मामले को शांत कराया गया।

घटना के बाद एजेंसी प्रबंधन ने तकनीकी समस्या होने की बात कही और इसे जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया। वहीं उपभोक्ताओं से भी धैर्य रखने की अपील की गई है।

👉 आपके शहर और बिहार की हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.