बांका में रबी के बाद दलहन और मक्का पर फोकस, तय हुआ खेती का लक्ष्य


संवाद 

बांका: बांका जिले में रबी फसल के बाद अब किसान दलहन और मक्का की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। कृषि विभाग ने आगामी सीजन के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय कर दिया है।

विभाग के अनुसार जिले में इस बार 5800 हेक्टेयर में मूंग, 750 हेक्टेयर में उड़द और 750 हेक्टेयर में शंकर मक्का की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है।

कृषि अधिकारियों का कहना है कि इन फसलों की खेती से किसानों को कम समय में बेहतर मुनाफा मिल सकता है। साथ ही दलहनी फसलें जमीन की उर्वरता बढ़ाने में भी मददगार होती हैं।

किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि तय लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके।

👉 कृषि और बिहार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.