बिहार की राजनीति में हलचल: समृद्धि यात्रा में नीतीश–सम्राट की केमिस्ट्री पर चर्चा


संवाद 

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि पर्दे के पीछे यह मंथन भी चल रहा है कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी अपने किस नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाएगी।

🚩 समृद्धि यात्रा में साथ दिखे नीतीश और सम्राट

इन दिनों पांच दिन की समृद्धि यात्रा पर निकले नीतीश कुमार के साथ सरकार में नंबर-2 और भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी सीमांचल के जिलों में कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान दोनों नेताओं की मंच पर दिखाई दे रही केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई है।

👋 मंच पर दिखा अलग अंदाज

बताया जा रहा है कि मधेपुरा में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तब सम्राट चौधरी हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दिए। दृश्य कुछ ऐसा लग रहा था मानो मुख्यमंत्री किसी का परिचय जनता से करा रहे हों।

📍 अररिया से भी आई वैसी ही तस्वीर

ऐसी ही तस्वीर अररिया से भी सामने आई है, जहां मंच पर नीतीश कुमार हाथ लहराते नजर आए और सम्राट चौधरी करबद्ध खड़े दिखे।

🔍 राजनीतिक गलियारों में चर्चा

सम्राट चौधरी के इस हाव-भाव को लेकर भाजपा के अंदर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर वे नेता ज्यादा सक्रिय हो गए हैं, जिन्हें लगता है कि आने वाले महीनों में उनकी राजनीतिक किस्मत बदल सकती है।


---

📰 बिहार की राजनीति और हर बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.