पटना: होली और रमजान पर्व को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज दराद ने सोमवार को बताया कि दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई है।
🚓 जिला से अनुमंडल स्तर तक कड़ी निगरानी
एडीजी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुमंडल स्तर पर भी क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी और लगातार गश्त की जाएगी।
📹 तकनीकी निगरानी पर जोर
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
ड्रोन के माध्यम से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
एडीजी ने आम लोगों से भी शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
---
🚨 बिहार की कानून-व्यवस्था और हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार