पटना: बिहार में लोहे और सरिया के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे निर्माण कार्य की लागत बढ़ने लगी है।
लोहे के कारोबारी कमल नोपानी के अनुसार, फरवरी में लोकल सरिया की कीमत करीब 50 रुपये प्रति किलो थी, जो मार्च में बढ़कर 55 रुपये प्रति किलो हो गई है।
वहीं ब्रांडेड सरिया की कीमत भी बढ़कर 62-63 रुपये प्रति किलो से 67-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर मकान निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण सरिया के दाम में तेजी आई है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
👉 बिहार के बाजार और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार