तेजप्रताप यादव का भतीजे इराज संग खेलते , इमोशनल गाने ने जीता दिल


संवाद 


बिहार की सियासत से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तेज प्रताप यादव अपने भतीजे इराज (तेजस्वी यादव के बेटे) के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में तेजप्रताप यादव बच्चे के साथ हंसते-खेलते दिखाई दे रहे हैं, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित एक इमोशनल गाना भी बज रहा है, जिसने इसे और खास बना दिया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स इसे पारिवारिक स्नेह और अपनापन दिखाने वाला खूबसूरत पल बता रहे हैं।

राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच इस तरह के निजी और भावनात्मक पल अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं और नेताओं के एक अलग मानवीय पहलू को सामने लाते हैं।

👉 बिहार और राजनीति से जुड़ी हर हलचल के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.