जमीन के बदले नौकरी घोटाला: दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को नोटिस जारी किया


संवाद 

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी याचिका में रॉउज एवेन्यू कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ रेलवे की कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आरोप तय किए गए थे।

⚖️ हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

मामले की सुनवाई जस्टिस मनोज जैन की बेंच ने की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सीबीआई से इस मामले में जवाब मांगा है।

📅 अगली सुनवाई 17 मार्च को

हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख तय की है। तब तक सीबीआई को अपना पक्ष कोर्ट में रखना होगा।


---

📰 बिहार और देश की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.