होली पर फिर गूंजा Chirag Paswan की शादी का सवाल, मां Reena Paswan ने कही दिल की बात


पटना में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान एक बार फिर चिराग पासवान की शादी का मुद्दा चर्चा में आ गया। 31 अक्टूबर 1982 को जन्मे चिराग अब 40 पार कर चुके हैं, लेकिन अब तक अविवाहित हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने शादी के सवाल पर सीधा जवाब देने से परहेज किया और व्यस्तता का हवाला देकर बात टाल दी।

मां ने जताई इच्छा, बोलीं—घर में जल्द आए बहू

होली मिलन समारोह में उनकी मां रीना पासवान ने खुलकर अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार चाहता है कि घर में जल्द बहू आए, लेकिन चिराग अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। पारिवारिक विवादों और रिश्तों में आई दरारों ने उन्हें भीतर से काफी आहत किया है। इसी कारण वे शादी जैसे फैसले के लिए अभी मानसिक रूप से तैयार नहीं हो पा रहे हैं।

“फिलहाल फोकस बिहार के विकास पर”

शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि इस समय उनका पूरा ध्यान बिहार के विकास और संगठन को मजबूत करने पर है। उन्होंने कहा कि “सही समय आने पर शादी भी हो जाएगी।”

होली मिलन समारोह में उनकी पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ नजर आया। रंग और गुलाल के बीच राजनीतिक चर्चा भी खूब हुई। कार्यकर्ताओं ने चिराग के नेतृत्व में आगे बढ़ने का भरोसा जताया।

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जरूर है कि क्या आने वाले समय में चिराग अपनी निजी जिंदगी को लेकर कोई बड़ा फैसला लेंगे, लेकिन फिलहाल वे पूरी तरह राजनीति और बिहार के मुद्दों पर केंद्रित दिख रहे हैं।

देश और राजनीति की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.