पटना: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार (30 मार्च) को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। जदयू की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।
दरअसल, हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। ऐसे में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कोई भी व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता, इसलिए उन्हें एक पद छोड़ना अनिवार्य हो गया है।
जानकारी के अनुसार, परिषद कार्यालय में छुट्टियों के चलते सोमवार को ही औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंपा जाएगा। नीतीश कुमार का राज्यसभा कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू होगा, जिसके साथ ही उनकी नई संसदीय भूमिका भी शुरू हो जाएगी।
इस्तीफे के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से बिहार की राजनीति में नई हलचल तेज हो सकती है और आने वाले समय में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
बिहार और राजनीति की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज