मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। वंदे भारत ट्रेन से स्लीपर टकराने के मामले में रेलवे ने सख्त कार्रवाई करते हुए ओम प्रकाश सिंह (पीडब्ल्यूआई) को निलंबित कर दिया है।
यह घटना मोतीपुर स्टेशन के पास हुई, जहां बिना ब्लॉक लिए ट्रैक पर स्लीपर बदलने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान वंदे भारत ट्रेन आ गई और स्लीपर से टकरा गई।
हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और यात्रियों की जान सुरक्षित रही।
रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कार्य में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई है।
👉 बिहार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार