बिहार में बढ़ेगी गर्मी, 3-4 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार


संवाद 

पटना समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि हो सकती है।

हालांकि इसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं, क्योंकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में इस दौरान कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे दिन में गर्मी का असर अधिक महसूस हो सकता है।

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पानी पिएं और धूप में निकलते समय सावधानी बरतें।

👉 मौसम और बिहार की हर ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.