राशन कार्ड में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। तय समय सीमा तक बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराने पर राशन कार्ड से नाम हटाया जा सकता है।
नई व्यवस्था के अनुसार 30 तारीख तक परिवार के सभी सदस्यों का बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर न सिर्फ मुफ्त अनाज मिलना बंद हो सकता है, बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रभावित हो सकता है।
प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य फर्जी लाभार्थियों को हटाना और वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसलिए सभी कार्डधारकों से समय रहते ई-केवाईसी पूरा कराने की अपील की गई है।
👉 सरकारी योजनाओं और बिहार की हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार