पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड के चुहड़ी खैरवा टोला में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 36 से अधिक घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।
घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, साथ ही एक दर्जन से अधिक मवेशियों के जलने की भी सूचना है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते पूरा टोला चपेट में आ गया।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है।
👉 बिहार और हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार