बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 अंचल अधिकारियों (सीओ) को निलंबित कर दिया है। यह कदम दो माह से जारी हड़ताल के बाद उठाया गया है।
निलंबित अधिकारियों में बरारी के अंचलाधिकारी मनीष कुमार भी शामिल हैं। विभाग का कहना है कि इन अधिकारियों ने सरकारी निर्देशों की अवहेलना की और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरती, जिसके कारण यह सख्त कार्रवाई की गई है।
सरकार पहले ही हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए चेतावनी दे चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद आंदोलन जारी रहने पर अब अनुशासनात्मक कदम उठाए गए हैं।
इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार अब हड़ताल और कामकाज में बाधा डालने के मामलों में सख्त रुख अपनाने के मूड में है।
अब देखना होगा कि इस फैसले के बाद हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का रुख क्या होता है और क्या स्थिति सामान्य हो पाती है।
बिहार और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार